माननीय पर्यटन सहयोगियो, सहकर्मियो एवं अतिथियो।
यह हंगेरी देश में स्थित ‘आगरा’साँस्कृतिक ट्रेवल एजेंसी का वेबसाइटहै। हमारी कंपनी और वेबसाइटमें आप की रुचि से हमें बहुत आनंद मिलता है। इस वेबसाइटका शेष भाग केवल हंगेरियन भाषा में उपलब्घ है, इस लिये हम आप की क्षमा मांगते हैं।
इसका कारण सुलभ ही है: हमारी कंपनी एक सूक्ष्म व्यापार-खणड में व्यवसाय करते हुए ग्राहकों के एक विशेष समूह की सेवा करती है। हम यात्रियों को दूर और दर्शनीय देशों में न केवल पहुँचा देते हैं, बलकि उनके साथ ऐसे गाइड भी भेजते हैं जिनको उन्हीं देशों की गहन जानकारी प्राप्त है। इनकी सहायता से हमारे सवारी दृश्यों के अलावा देश की आत्मा से भी परिचय कर लेते हैं। अधिकतर स्थानों मैं हम अपने ही अनुभवों से प्राप्त जानकारी पर आश्रित होकर कार्यक्रम बनाते और ठहरने के स्थान चुनते हैं। हमारे गाइडों में भारत, तिब्बत, अरबी देशों, ईरान आदि के इतिहास और कला के विशेषज्ञ हैं, जो यात्रियों के प्रश्नों के विस्तृत उत्तर दे सकते हैं। कभी-कभी तो हम स्थानीय पर्यटन एजेंसी से कार्यक्रम बनवाना ही उचित समझते हैं।
हम अलग-अलग जन-जातियों के विशेष रहन-सहन, धर्म, समाज और नीति के आदर करने का पूरा प्रयास करते हैं, और प्रत्येक देश के प्राकृतिक विशेषताओं और जीव-जानवरों की सुरक्षा करते हैं।
हमारे पर्यटक अधिकतर हंगेरियन भाषा ही बोलते हैं, चूंकि हमारी कंपनी इसी देश में, इसी के निवासियों के विशेष माङ्गों को आधार बनाकर व्यवहार करती है। तथापि हमारे गाइड अन्य भाषाएँ भी बोल लेते हैं, जिनमें अंगरेज़ी भाषा प्रमुख है। इस लिये हम हंगेरियन न बोलने वाले पर्यटकों की सेवा भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिये हमारे यात्रियों में सन १९९८ से जर्मनी, अमरीका, वेनेज़ुएला, स्लोवाकिया, केनाडा और रोमेनिया के भी लोग आ गये हैं।
हम १५-२० लोगों के ग्रुपों से काम करते हैं, और एक-एक यात्रा में यथासंभव सभी दर्शनीय वस्तु दिखाते हैं। हमारे प्रथम उद्देश्य संस्कृति ही है, परंतु कार्यक्रम में प्राकृतिक विशेषताओं एवं आराम को भी यथोचित महत्त्व देते हैं।
भविष्य में भी हम इन्हीं विचारों के आधार पर यात्रा कराते रहेंगे। हम सदैव नये-नये विशिष्ट ज्ञान और समर्पण युक्त सहयोगियों और सहकर्मियों के खोज में रहते हैं, तथा अपने यात्रा-कार्यक्रमों को नये-नये आकर्षक दृश्यों से समृद्ध करते रहते हैं। हमारी असामान्य दृष्टि में रुचि रखने वाले यात्रियों से हमारा संबन्ध लगातार बना रहता है।
हमारी आशा है कि आप से भी किसी न किसी तरह से हमारी मुलाकात हो पायेगी।
आप के मित्र,
‘आगरा’ कंपनी के अधिकारी
हंगेरियन भाषा में होम पेज देखिये हमें ई-मेल लिखिये